What is UPI ID in Hindi?| Bhim UPI kaise banaye?

अगर आप एक स्मार्टफोन यूजर है तो आप UPI (Unified Payment Interface) के बारें में भली-भांति से जानते होंगे। अगर नहीं जानते है तो चिंता मत कीजिए मै आपको बताऊँगा कि UPI kya hota hai?, UPI kaise kaam karta? UPI kaise banate hai? इस बारें में आपको जानकारी दूंगा।

UPI का इस्तेमाल पैसे को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने के काम आता है। जब से भारत में 2016 में नोट बंदी हुआ था। तब से लोग ज्यादा अनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करने लगे थे।

अनलाइन पेमेंट करना इतना आसान हो गया था कि लोगों को पैसे ट्रांसफर करने के लिए बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ने पड़ रहे थे। लोग घर बैठे-बैठे ही पैसे को एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में भेज रहे थे। और यह ट्रेंड तब से चलता रहा है। और आज के समय में अनलाइन पेमेंट के यूजर्स और भी बढ़ गए है।

आज के समय में हर 10 लोगों मे से 6 लोग अनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करते है। अनलाइन पेमेंट को UPI और भी आसान बना दिया है। हम UPI की मदद से एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में 5 सेकंड के अंदर 1 लाख रुपये तक पेमेंट कर सकते है।

आगर आपके पास एक स्मार्टफोन है तो आपके पास UPI आईडी जरूर होगा। और आप UPI के बारें में जरूर जानते होंगे। अगर नहीं जानते है तो कोई बात नहीं आज के इस आर्टिकल में मै आपको बताने वाला हूँ कि UPI क्या होता है? UPI pin क्या होता है? UPI id कैसे बनाते है? UPI के फायदे और नुकसान , इसी से जुड़ी और भी जानकारी आपको दूंगा।

What is UPI ID in Hindi?

What is UPI ID in Hindi

What is UPI ID in Hindi| UPI आइडी क्या है?

UPI को हम Unified Payment Interface के नाम से भी जानते है। इसे शॉर्ट में हम UPI के नाम से जानते है। UPI एक तरह ही आईडी होती है। जिसके द्वारा हम अनलाइन दूसरों के अकाउंट में पेमेंट कर सकते है।

अगर हमे किसी के अकाउंट में पैसे भेजने होते है तो हम अपने नजदीकी बैंक जाते है। और वहाँ से पैसे भेजने का एक फॉर्म लेते है। इसके बाद अपनी और जिसके अकाउंट में पैसे भेज रहे है उस व्यक्ति की बैंक डीटेल उस फॉर्म में भरते है।

अगर हम किसी के अकाउंट में पैसे भेजना होता तो उस व्यक्ति के बैंक अकाउंट नंबर को पूछते है। क्योंकि बैंक अकाउंट नंबर में ही पैसे को भेजते है। हर व्यक्ति का बैंक अकाउंट नंबर अलग-अलग होता है।

ठीक बैंक अकाउंट नंबर की ही तरह UPI id होता है। हम UPI id के मदद से हम अनलाइन पैसे को ट्रांसफर कर सकते है। और बैंक अकाउंट नंबर की ही तरह हर व्यक्ति का UPI id भी अलग-अलग होता है।

UPI आइडी कुछ इस प्रकार का होता है, मैंने नीचे कुछ पॉपुलर पेमेंट प्लेटफॉर्म का UPI आइडी बताया हूँ। UPI id examples…

Amazon UPI id – yourname@apl
Paytm UPI id – mobilenumber@paytm
Google Pay UPI id – yourname@bankname
Phone Pay UPI id – xxxxxxxxxx@upi
Bhim UPI id – XXXXXXXX@upi

ज्यादातर सभी UPI id में सबसे पहले अपना नाम या बैंक मीन रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर उसके बाद @ का चिन्ह और फिर आपके bank name होता है।

UPI आईडी की मदद से हम अनलाइन पैसे को एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में भेज सकते है।

What is UPI PIN in Hindi

अगर आप UPI को अच्छी तरह से समझ गए है तो आप यह भी बहुत ही आसानी से समझ सकते है कि UPI pin क्या होता है? जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया है कि UPI id क्या होता है?

UPI id की मदद से हम अनलाइन एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंटमें पैसे भेज सकते है।

और पैसे भेजते समय हमसे UPI verify करने के लिए pin मांगा जाता है। अगर आप सही pin डालते है तभी आपका पेमेंट सफलतापूर्वक होगा। उसी पिन को हम UPI pin कहते है।

मतलब कि UPI id से पैसे को ट्रांसफर करने के लिए हमे एक pin की जरूरत पड़ती है। और उसी पिन को हम UPI pin कहते है।

UPI pin हमारे Unified Payment Interface को सेफ और सेक्योर बनाता है।

UPI pin कितने नंबर का होता है?

UPI pin 4 से 6 नंबर का होता है। और हम UPI पिन में केवल नंबर (0,1,2,3.. ) का ही इस्तेमाल कर सकते है। हम पिन में किसी भी letter का इस्तेमाल नहीं कर सकते है। और नहीं किसी स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल कर सकते है।

कहीं-कहीं 4 अंकों का UPI pin होता है तो कहीं-कहीं 5,6 अंकों का यूपीआई पिन होता है।

UPI pin examples – 1254, 8465, 083492, 290473, इत्यादि है।

UPI का full form क्या होता है?

हम बोलने में आसानी के लिए इसका शॉर्ट फॉर्म का इस्तेमाल कर सकते है। UPI ka full form Unified Payment Interface होता है।

UPI kaise kaam karta hai?

UPI यानि कि Unified Paytment Interface फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपना VPA बनाना पड़ता है।

अब काफी लोगों के मन में यह सवाल जरूर आ रहा होता कि अब ये VPA क्या होता है? तो मै आपको बता दूँ कि VPA का full form Virtual Payment Address होता है।

जिस तरह बैंक में पैसे ट्रांसफर करने के लिए हमे अकाउंट होल्डर नाम, बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड लगता है। जबकि UPI id से payment करने के लिए हमे इन चीजों की जरूरत नहीं पड़ती है।

क्योंकि VPA में ये सारी डीटेल वेरीफ़ाई रहती है। UPI id को ही हम VPA समझ सकते है। हर व्यक्ति की UPI id अलग-अलग होती है।

हम जिस भी व्यक्ति को पैसे भेजना चाहते है उसके UPI id की जरूरत पड़ेगी। आप उस UPI id में पैसे को ट्रांसफर कर सकते है।

UPI ID कैसे बनाते है?

अगर आप जानना चाहते है कि UPI id kaise banaye? तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो कीजिए। आप नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपनी upi id बना सकते है। और UPI pin set कर सकते है।

UPI id बनाने के लिए आपके पास ATM कार्ड का होना बहुत ही जरूरी है। बिना ATM कार्ड के आप अपना UPI id नहीं बना सकते है।

और आपके पास बैंक में रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए। और वह मोबाइल नंबर केवल एक ही व्यक्ति के बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। अगर आपका same mobile नंबर दो लोगों के बैंक अकाउंट से लिंक है तो आप अपना upi id नहीं बना सकते है।

अगर आप इस कन्डिशन को फॉलो करते है तो आप अपना upi id बना सकते है। चलिए अब जानते है कि UPI id kaise banate hai?

स्टेप 1. किसी भी डिजिटल पेमेंट एप को इंस्टॉल कीजिए।

स्टेप 2. अपने मोबाइल नंबर को वेरीफ़ाई कीजिए। [ उसी मोबाइल नंबर को वेरीफ़ाई कीजिए जिस मोबाईल नंबर से आपका बैंक अकाउंट लिंक होगा।]

स्टेप 3. इसके बाद बैंक चुनिये। और भी रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को वेरिफाइ कीजिए।

स्टेप 4. इसके बाद आपका UPI आइडी ऑटोमैटिक बनकर तैयार हो जाएगा। आप अपना UPI pin set कर सकते है।

Bhim UPI kaise banaye?

आप नीचे बताए गए आसान से स्टेप को फॉलो करके अपना BHIM UPI को बना सकते है।

स्टेप 1. गूगल प्ले स्टोर से BHIM एप को डाउनलोड कीजिए।

स्टेप 2. BHIM एप को खोलिए और link with your bank account के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

स्टेप 3. अपनी बैंक को चुनिये।

स्टेप 4. इसके बाद उस बैंक में link मोबाइल नंबर को वेरीफ़ाई कीजिए।

स्टेप 5. मोबाइल नंबर वेरीफ़ाई होते ही आपका UPI id यानि कि VPA बनकर ऑटोमैटिक तैयार हो जाएगा।

स्टेप 6. इसके बाद आपकी बैंक के कुछ डीटेल को डालकर अपनी UPI pin set कर लीजिए।

तो इस तरह आप अपनी UPI id बना सकते है और UPI pin set कर सकते है।

इसे भी पढ़ें:

बिना ATM card के UPI ID कैसे बनाए?

काफी लोगों को डाउट रहता है और वे जानना चाहते है कि बिना debit कार्ड के upi id कैसे बनाए?

तो आपको बता दूँ कि आप बिना ATM कार्ड के आप अपना UPI पिन नहीं बना सकते है।

अगर आप google pay, phonepe, Paytm, Amazon pay जैसे अनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी बिना ATM के अपनी UPI id नहीं बना सकते है।

क्योंकि UPI id बनाने के लिए हमे debit card के लास्ट 6 अंक और एक्स्पाइरी डेट की जरूरत पड़ती है।

इसलिए अगर आपके पास ATM कार्ड नहीं है तो आप सबसे पहले अपने बैंक जाकर अपना ATM कर्द बनवा लें फिर उसके बाद अपनी UPI id को बनाएँ।

UPI के फायदे

UPI के नुकसान कुछ भी नहीं है। लेकिन इसके फायदे अनेक है। मैंने नीचे कुछ महत्वपूर्ण फ़ायदों को लिस्ट किया हूँ। आप benefits of UPI id in hindi को पढ़ सकते है।

  • हम कभी भी, कहीं भी और किसी को भी UPI की मदद से पैसे भेज सकते है।
  • UPI से पैसे को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने में ज्यादा से ज्यादा 5 सेकंड लगता है।
  • आप UPI की मदद से हर महीने 1 लाख रुपये तक भेज सकते है। किसी-किसी पेमेंट एप मे तो 2 लाख तक होती है।
  • आप UPI की मदद से केवल पैसे ही नहीं भेज सकते है बल्कि सामने वाले व्यक्ति से पैसे रीक्वेस्ट भी कर सकते है।
  • अगर आप किसी व्यक्ति के UPI id में पैसे को ट्रांसफर करते है तो बैंक अकाउंट नंबर, IFSC code इत्यादि की जरूरत नहीं पड़ती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिना डेबिट कार्ड के UPI पिन कैसे बनाए?

यूपीआई पिन बनाने के लिए आपके पास ATM कार्ड का होना बहुत ही जरूरी है। बिना डेबिट कार्ड के आप यूपीआई पिन नहीं बना सकते है।

UPI pin change kaise kare?

1. सबसे पहले आप जिस भी पेमेंट एप का इस्तेमाल करते है उसे ओपन कीजिए।
2. अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
3.More ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
4. UPI pin change ऑप्शन पर क्लिक करें।
5. New UPI pin set करें।

यूपीआई नंबर कैसे पता करें?

सबसे पहले आप अपने पेमेंट आप को खोलिए। और भी बैंक अकाउंट पर क्लिक कीजिए या तो आप प्रोफाइल ऑप्शन पर भी क्लिक कर सकते है। अब आपको बैंक डीटेल दिखने लगेगा। आपको वहाँ पर यूपीआई आइडी मिल जाएगा।

यूपीआई पिन भूल गए तो क्या करें?

अगर आप अपनी upi पिन भूल गए है तो आप अपनी यूपीआई पिन को चेंज भी सकते है। इसलिए लिए आप अपने अनलाइन पेमेंट एप की मदद लेनी पड़ेगी।

भीम ऐप से कितना पैसा भेज सकते है?

भीम ऐप पर आप एक दिन में 1 लाख रुपये तक भेज सकते है।

फोन पे ऐप पर एक दिन में कितना पैसा भेज सकते है?

फोन पे पर एक दिन में 1,00,000 तक रुपये भेज सकते है।

कौन-सा upi एप सही है?

आप Google pay, Paytm, Phone Pe, Bhim एप सबसे बढ़िया upi app है।

निष्कर्ष

आज मैंने आपको बताया कि UPI क्या होता है?, UPI कैसे काम करता है? UPI pin कैसे बनाते है? और आपको इस आर्टिकल में UPI से जुड़ी और भी ढेर सारी जानकारी दिया हूँ।

जब से हमारे देश के वर्तमान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने डिजिटल इंडिया की मुहिम चलाई है तब से हमारे देश में ज्यादा से ज्यादा लोग अनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करने लगे है। आप हमे कमेन्ट करके जरूर बताइएगा कि क्या आप UPI का इस्तेमाल करते है? और आपको UPI से पेमेंट करने में अच्छा लगता है?

Thank you for reading…

1 thought on “What is UPI ID in Hindi?| Bhim UPI kaise banaye?”

Leave a Comment