Instagram Subscription क्या है? | Instagram Subscription के फायदे

Instagram जल्दी ही Instagram Subscription features शुरू करने वाला है। इस फीचर में काफी सारी चीजें नई आने वाली है। जब से Alessandro Paluzzi ने ट्विटर पर Instagram Subscription feature की जानकारी दी है।

तब से लोगों के मन में काफी ऐसे सवाल है। जैसे कि Instagram Subscription फीचर क्या है? इंस्टाग्राम सब्स्क्रिप्शन फीचर का फायदा?, क्या अब हम बिना पैसे भरे इंस्टाग्राम एप को चला नहीं सकते है? या फिर इंस्टाग्राम एप को चलाने के लिए 89 रुपये देना जरूरी है?

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मै “इंस्टाग्राम सब्स्क्रिप्शन क्या है” इसी के बारें में बात करने वाला हूँ। अगर आपको इससे जुड़ा कोई भी कन्फ़्युशन होगा तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद वह कन्फ़्युशन दूर हो जाएगा।

इंस्टाग्राम एप का नया फीचर अब देने होंगे 89 रुपये हर महीने

Instagram Subscription क्या है

Instagram Subscription क्या है?

अभी जल्दी ही फ़ेसबुक कंपनी के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने अपनी कंपनी का नाम चेंज करके फसबुक से मेटा कर दिया है। अब वे इंस्टाग्राम पर Instagram Subscription फीचर्स पर काम कर रहे है।

कंपनी का कहना है कि वे जल्दी ही इंस्टाग्राम में मेम्बर्शिप लेने का फीचर लाने वाली है। जिस तरह हम अपने मोबाइल में हर महीने रिचार्ज करवाते है थी उसी प्रकार इंस्टाग्राम मेंबरशिप/ इंस्टाग्राम सब्स्क्रिप्शन को आपको हर महीने renew करवाना होगा।

यह सब्स्क्रिप्शन इंस्टाग्राम ऐप का नहीं होगा बल्कि आपके पसंदीदा क्रीऐटर का होगा। जिसे आपको हर महीने renew करना होगा।

इस बात कि जानकारी Alessandro Paluzzi ने अपने ट्विटर अकाउंट की मदद से इस बात की शेयर की है। हालांकि अभी तक इंस्टाग्राम की तरह से इस बात का कोई अफिशल रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन यह फीचर्स जल्दी ही इंस्टाग्राम एप में देखने को मिलेगा।

टेक क्रन्च के एक रिपोर्ट के अनुसार एप्पल के एप स्टोर पर अभी से इंस्टाग्राम इन-एप पर्चेस की लिस्ट देखने को मिल रही है। और जल्दी ही यह अफिशल रिलीज होने वाला है।

इसे भी पढे: Instagram se paise kaise kamaye?| Earn Money From Instagram In Hindi

इंस्टाग्राम सब्स्क्रिप्शन के फायदे क्या है?

कंपनी का कहना है कि इस सब्स्क्रिप्शन की मदद से क्रीऐटर और इंफ्लुएंसर को ज्यादा फायदा मिलेगा। उनकी अर्निंग बढ़ जाएगी।

ऐसा अनुमान लगाया गया है कि भारत में Instagram Subscription का दाम 89 रुपया हो सकता है। यह एक fixed amount नहीं है। इसका प्राइस कम या ज्यादा भी हो सकता है।

जिस तरह हमे यूट्यूब पर चैनल पर सबस्क्राइब के बगल में चैनल मेंबरशिप जॉइन करने का ऑप्शन दिया होता है ठीक उसी प्रकार इंस्टाग्राम पर क्रीऐटर और इंफ्लुएंसर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जॉइन का ऑप्शन दिखेगा।

उस क्रीऐटर के fans, फॉलोवर्स उन अकाउंट की मेम्बरशिप ले सकते है। मेम्बरशिप लेने वाले यूजर्स को कोई एक स्पेशल बैच दिया जाएगा। जिससे यह पहचान हो सकेगा कि किस-किस यूजर ने मेम्बरशिप लिया है।

इंस्टाग्राम सब्स्क्रिप्शन की मदद से क्रीऐटर और इंफ्लुएंसर को होगा फायदा

इस इंस्टाग्राम सब्स्क्रिप्शन फीचर्स की मदद से सभी क्रीऐटर और इंफ्लुएंसर को होगा फायदा। जब भी कोई यूजर उस क्रीऐटर के अकाउंट का मेंबरशिप लेगा तो उस पैसे से क्रीऐटर की अर्निंग होगी।

और इसके बदले इंस्टाग्राम सब्स्क्रिप्शन लेने वाले यूजर को कुछ स्पेशल फीचर्स के एक्सेस मिलेंगे।

जैसे कि स्टोरी पर रिएक्ट कर सकते है। उस इंफ्लुएंसर से बात कर सकते है।और वह यूजर क्रीऐटर के लाइव विडिओ को भी देख सकता है। शायद फ्यूचर में मेंबरशिप लिए यूजर्स को और भी ढेर सारे फीचर को एक्सेस करने का मौका मिलेगा।

क्रीऐटर और इंफ्लुएंसर को मिलेगा एक अलग सेक्शन

काफी सारे ऐसे लोग है जो इंस्टाग्राम पर कंटेन्ट बनाकर लोगों को चीजों के बारें में जानकारी दे रहे है, और लोगों को एनर्टैनमेंट कर रहे है।

कंपनी के इस उठाए गए कदम से अब क्रीऐटर को इंस्टाग्राम पर भी अर्निंग होगी।

इंस्टाग्राम क्रीऐटर के प्रोफाइल पेज पर इंस्टाग्राम सब्स्क्रिप्शन फीचर खरीदने का ऑपटीऑन देगा।

और साथ में क्रीऐटर और इंफ्लुएंसर को अलग से एक सेक्शन दिया जाएगा। जहां से वे लोग यह चेक कर सकते है कितने लोगों ने और किन-किन लोगों ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का सब्स्क्रिप्शन लिया है।

और कितने लोगों को मेम्बरशिप अभी ऐक्टिव है और कितने लोगों का मेम्बरशिप इक्स्पाइर होने वाला है।

Conclusion

आज मैंने आपको Instagram Subscription क्या है? | Instagram Subscription के फायदे के बारें में बताया है। यह आप पर डिपेंड करता है कि आप इंस्टाग्राम सब्स्क्रिप्शन लेना चाहते है या नहीं।

आप बिना सब्स्क्रिप्शन को लिए भी इंस्टाग्राम एप को चला सकते है। या तो आप अपने पसंदीदा क्रीऐटर के अकाउंट का मेम्बरशिप ले सकते है।

वैसे आप मुझे कमेन्ट करके यह जरूर बताइएगा कि आपको इंस्टाग्राम क्या यह सब्स्क्रिप्शन फीचर कैसा लगा? आपके हिसाब से यह फीचर इंस्टाग्राम आप में आना चाहिए या नहीं? हमे कमेन्ट करके जरूर बताएँ।

Leave a Comment