Instagram password change kaise kare?| Instagram Password Recover Kaise Kare?

Instagram password change kaise kare? क्या आप जानते है कि Instagram का password कैसे change करे? आप इंस्टाग्राम तो जरूर इस्तेमाल करते होंगे।

इंस्टाग्राम एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जहां पर हम लोगों के साथ कनेक्ट हो सकते है। उनसे बात-चित कर सकते है। इतना ही आप Instagram की मदद से पैसे भी कमा सकते है।

वैसे आज का मेरा टॉपिक instagram password recover करने का है। आज के इस article में हम जानेंगे कि instagram password ko recover kaise kare? और साथ में instagram password change करने से जुड़ी और भी जानकारी दूंगा।

अगर आप इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड भूल गए है। या आपके इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड बहुत ही वीक है तो आप अपने isntagram account password को स्ट्रॉंग करना चाहते है तो भी इस article को पूरा पढ़िएगा।

आज के इस आर्टिकल मै आपको instagram password recover or change करने के कई सारे तरीकों के बारें में जानकारी दूंगा।

Instagram का password कैसे change करें?

Instagram password change kaise kare

Instagram password change के कई सारे तरीके है। जैसे कि आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के पुराने पासवर्ड की मदद से अपने instagram account का password change कर सकते है।

अगर आपको इंस्टाग्राम अकाउंट का पुराना पासवर्ड याद नहीं है तो भी आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के पासवर्ड को change कर सकते है। इसके लिए आपको इंस्टाग्राम अकाउंट को reset करना होगा।

Instagram अकाउंट पासवर्ड reset करने एक लिए आपके पास उस इंस्टाग्राम अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर या ईमेल आइडी आपके पास होना चाहिए।

क्योंकि instagram password reset के टाइम आपके ईमेल आइडी और मोबाईल नंबर को वेरीफाई करने के लिए एक OTP जाता है। उस ओटीपी को वेरीफाई करना होगा।

आप इंस्टाग्राम एप और इंस्टाग्राम के अफिशल वेबसाईट दोनों की मदद से इंस्टाग्राम पासवर्ड को चेंज कर सकते है।

इस आर्टिकल मे मै आपको मोबाईल और लैपटॉप/पीसी दोनों डिवाइस से instagram password kaise change karte hai इसके स्टेप्स बताऊँगा।

Instagram Password Change Kaise Kare Android/iPhone [Method 1]

पहले मेथड्स में आप इंस्टाग्राम एप की मदद से आप इंस्टाग्राम एप की मदद से अपने Android/iPhone में instagram password change कर सकते है।

स्टेप 1. इंस्टाग्राम एप को खोलिए और अपने प्रोफाइल सेक्शन में जाइए।

स्टेप 2. ऊपर दी गई तीन लाइन (more option) पर क्लिक कीजिए।

Instagram Password Change Kaise Kare Android iPhone 1

स्टेप 3. सेटिंग पर क्लिक कीजिए।

Instagram Password Change Kaise Kare Android iPhone 2

स्टेप 4. अब सिक्युरिटी के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

Instagram Password Change Kaise Kare Android iPhone 3

स्टेप 5. इसके बाद पहले नंबर पर दिए गए पासवर्ड ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

Instagram Password Change Kaise Kare Android iPhone 4

स्टेप 6. इसके बाद अपना पुराना पासवर्ड को डालिए। इसके बाद न्यू पासवर्ड को सेट कर लीजिए।

Instagram Password Change Kaise Kare Android iPhone 5

स्टेप 7. अपने पासवर्ड को कन्फर्म करके ऊपर save (tick option) पर क्लिक कर दीजिए।

Instagram Password Chnage Kaise Kare Laptop/PC [Method 2]

अब मै आपको वेब ब्राउजर की मदद से instagram password change करने का स्टेप्स बताने जा रहा हूँ। इस स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने laptop/pc में भी instagram password को change/recover कर सकते है।

अगर आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का पुराना पासवर्ड पता है तभी इस स्टेप्स को फॉलो कीजिए। अगर आपको पुराना पासवर्ड नहीं पता है तो नीचे दिए गए instagram password recover स्टेप्स को फॉलो कीजिए।

स्टेप 1. कोई भी वेब ब्राउजर को खोलिए और अपने अकाउंट में लॉगिन हो जाइए।

स्टेप 2. प्रोफाइल पर क्लिक कीजिए।

Instagram Password Chnage Kaise Kare LaptopPC  1

स्टेप 3. Edit Profile के बगल में दिए गए सेटिंग के आइकान पर क्लिक कीजिए।

Instagram Password Chnage Kaise Kare LaptopPC  2

स्टेप 4. Change Password ऑप्शन को चुनिये।

Instagram Password Chnage Kaise Kare LaptopPC  3

स्टेप 5. इसके बाद पुराना पासवर्ड को डालिए और नया पासवर्ड को सेट करके change password पर क्लिक कर दीजिए।

Instagram Password Chnage Kaise Kare LaptopPC  4

इसके बाद आपके instgram account का password change हो जाएगा।

Instagram Password Ko Recover Kaise Kare?

Instagram Password Reset Kaise Kare Instagram App Par [Method 1]

अगर आपको आपके इंस्टाग्राम अकाउंट का पुराना पासवर्ड नहीं याद है तो आप इंस्टाग्राम पासवर्ड को reset करके instagram password change कर सकते है।

चलिए जानते है कि isntagram password को reset कैसे करते है?

स्टेप 1. इंस्टाग्राम एप को ओपन करके अपनी प्रोफाइल को खोलिए।

स्टेप 2. ऊपर दिए गए तीन लाइन पर क्लिक करके सेटिंग पर क्लिक कीजिए।

स्टेप 3. सिक्युरिटी ऑप्शन को चुनिये।

स्टेप 4. अब पासवर्ड ऑप्शन को खोलिए।

स्टेप 5. इसके बाद नीचे दिए गए forgot password पर क्लिक कीजिए।

Instagram Password Reset Kaise Kare Instagram App 1

स्टेप 6. इसके बाद आपके ईमेल आइडी पर एक मेल जाएगा। अगर आपने facebook की मदद से इंस्टाग्राम एप में लॉगिन थे तो आपके मोबाइल नंबर पर instagram password reset लिंक जाएगा।

Instagram Password Reset Kaise Kare Instagram App 2

स्टेप 7. मेल को खोलिए और reset password पर क्लिक कीजिए।

Instagram Password Reset Kaise Kare Instagram App 3

स्टेप 8. नया पासवर्ड को सेट करके reset password ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

Instagram Password Reset Kaise Kare Instagram App 4

Instagram Password Reset Kaise Kare Laptop/PC Me [Method 2]

स्टेप 1. कोई भी वेब ब्राउजर को खोलिए।

स्टेप 2. इंस्टाग्राम वेबसाईट पर जाइए और अपना username, email id or number को डालकर forgot password पर click कीजिए।

स्टेप 3. इसके बाद अपना मोबाईल नंबर, ईमेल आइडी, यूसर्नेम को इंटर कीजिए और send login link पर क्लिक कीजिए।

स्टेप 4. इसके बाद ईमेल आइडी को ओपन कीजिए और reset password पर क्लिक कीजिए।

या तो आप लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक डायरेक्ट लॉगिन कर सकते है।

स्टेप 5. अब नया पासवर्ड सेट करके reset password बटन पर क्लिक कीजिए।

Conclusion

आज मैं आपको इस आर्टिकल के जरिए बताया कि instagram password change kaise kare? और साथ में यह भी बताया हूँ कि instagram password को recover/reset कैसे करे?

आप हमेशा इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड को स्ट्रॉंग बनाइये ताकि आपका अकाउंट सेफ और सेक्योर रहेगा। अगर आपके इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड वीक रहेगा तो अकाउंट हैक होने का डर रहता है।

अगर यह जानकारी “instagram password kaise change kare” अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

Leave a Comment