Atal Pension Yojana अनलाइन अप्लाइ करें और पाए महीने का 5 हजार रुपये

Atal Pension Yojana भारत के वर्तमान प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 1 june 2015 को start किया था। यह एक pension yojana है। इसमे investment करने से आपको 60 वर्ष की आयु के बाद आप 1000 से लेकर 5000 तक रुपये per month मिलेंगे।

आज के इस article में हम जानेंगे कि Atal Pension Yojana क्या है? Atal Pension Yojana के लिए apply कैसे करें? Atal Pension Yojana के benefit क्या है? इस article में मै आपको Atal Pension Yojana के बारें में पूरी जानकारी दूंगा।

आज के समय में हर कोंई saving करना चाहता है जो कि उनकी saving उनके बुढ़ापे में उनका सहारा हो। ऐसे काफी सारे योजना है जिसमे आप investment कर सकते है। उन्ही में से एक Atal Pension Yojana है। यह yojana बहुत ही बढ़िया है। इसमे आपको कई सारे benefits मिलते है। जो कि किसी और योजना में नहीं देखने को मिलते है।

Atal Pension Yojana के तहत अगर आप 60 साल आयु तक इसमे invest करते है तो आपको 60 वर्ष आयु के बाद yearly आपको 60,000 रुपये तक मिलेंगे।

तो चलिए आज के इस article (Atal Pension Yojana अनलाइन अप्लाइ करें और पाए महीने का 5 हजार रुपये पाएँ) को शुरू करते है।

Atal Pension Yojana (APY) क्या है?

atal-pension-yojana-kya-hai

APY जिसका full form “Atal Pension Yojana” होता है। इस योजना को प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 1 june 2015 से start किया गया था।

इस yojana के तरत लाभार्थियों को 60 वर्ष की आयु पूरा होने पर उन्हे आर्थिक मदद दिया जाता है। इसमे आपको महीने के 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का आर्थिक help किया जाता है।

आप जिस premium को choose करते है उसी के हिसाब से आपको महीने का आर्थिक मदद दिया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको आपकी उम्र 18 years से लेकर 40 years की होनी चाहिए।

और आपको Atal Pension Yojana का कोंई एक premium select करके उसमे invest करना होगा। आप इस yojana में 42 रुपये से लेकर 210 रुपये महीने का invest कर सकते है।

हालांकि यह premium आपके age पर depend करता है कि आप किस age में इस yojana के किये apply कर रहे है। अगर आप महीने का 42 रुपये pay करते है तो आपको 60 वर्ष के आयु के आपको 1000 रुपये प्रति महीने मिलेंगे।

अगर आप महिने के 210 रुपये वाले plan में invest करते है तो आपको old age में प्रति महीने के 5000 रुपये मिलेंगे। यानि कि 60,000 रुपये प्रति वर्ष के मिलेंगे।

Atal Pension Yojana (APY) के लाभ क्या है?

atal pension yojana kya hai 1
Atal Pension Yojana क्या है?

यह Atal Pension Yojana एक LIC की ही तरह है। जिसमे आपको पहले कुछ इन्वेस्ट करना पड़ता है फिर आपको बाद में प्रति महीने के आर्थिक सहायता मिलता है।

  • अभी तक यह सबसे सस्ती और सबसे अच्छी योजना है। आप कम निवेश में ही 60 साल के बाद आपको पेंशन मिलना स्टार्ट हो जाएगा।
  • आप अपने आर्थिक स्थिति के अनुसार अटल पेंशन योजना के स्कीम को चुन सकते है।
  • इसमे आप 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष उम्र तक किसी भी समय इसके लिए अप्लाइ कर सकते है। अगर इसे आप 18 साल के उम्र में इसे जॉइन कर लेते है तो आपको महीने के कम रुपये ही देने होंगे। वही अगर इसे अप्प 40 साल कि उम्र में जॉइन करते है तो आपको महीने के 295 रुपये से 1200 रुपये तक देने होंगे।
  • इस योजना को आप कभी भी बंद करवा सकते है। और आपके द्वारा इन्वेस्ट किये हुए पैसे आपको मिल जाएंगे।
  • अगर आपकी मृत्यु 60 वर्ष के पहले ही हो जाती है तो आपके द्वारा इन्वेस्ट किये गए पैसे का लाभ आपका नॉमिनी ले सकता है। ये बहुत ही बढ़िया है।

अटल पेंशन योजन के लिए अप्लाइ कैसे करें?

Atal Pension Yojana के लिए अप्लाइ करने से पहले आपके पास कुछ डाक्यमेन्ट का होना बहुत ही जरूरी है जैसे कि आपके पास आधार कार्ड, एक बैंक अकाउंट, और दूसरी डिटेल्स होना बहुत ही जरूरी है। और आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए।

अगर आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है तो तुरंत नजदीकी बैंक जाकर अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक करवा लें।

Atal Pension Yojana के लिए आप online और offline दोनों तरह से अप्लाइ कर सकते है। लेकिन अनलाइन अप्लाइ करने का तरीका बहुत ही आसान है। चलिए जानते है कि अटल पेंशन योजन के लिए अप्लाइ कैसे करें?

Step 1. आप अटल पेंशन योजना को मोबाईल ऐप और इसके अधिकारीक वेबसाईट दोनों ही ट्रिकें से कर सकते है। अगर आप ऐप की मदद से करना चाहते है तो गूगल प्ले स्टोर से
Atal Pension Yojana app को डाउनलोड कर लें।

वेबसाईट की मदद से अप्लाइ करने के लिए आप इस लिंक (https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html) पर क्लिक करें।

Step 2. अब आपको साइड में “National Pension System” का option मिलेगा, उस पर क्लिक करें। उसके बाद registration पर क्लिक कर दें।

Step 3. इसके बाद आप अपना आधार नंबर या वर्चुअल आइडी नंबर डाल कर generate OTP पर क्लिक कर दें।

Step 4. अब आप OTP को डाल दें। और अपनी बैंक details अपना अकाउंट नंबर और पता लिख दें। अब आपके द्वारा दी गई जानकारी को वेरफाइ किया जाएगा। उसके बाद आपका अकाउंट चालू हो जाएगा।

Step 5. इसके बाद आप अपने नॉमिनी के बारें में जानकारी भर दें। इसके बाद आपसे जो भी डीटेल मांगी जाए उसे सही सही दे दें। और फिर आपसे प्रीमियम के बारें में जानकारी मांगी जाएगी।

Step 6. इसके बाद ई-साइन करके बाद Atal Pension Yojana में आपका रेसिस्टरटीऑन पूरा हो जाएगा।

अटल पेंशन योजना में महीने का कितना रुपया भरना होगा?

यह आपके आगे पर और आपके द्वारा चुने गए प्लान पर depend करता है। अगर आप 18 साल की उम्र से इस योजना के लिए रजिस्टर करते है तो आपको महीने के काम पैसे हि भरने होंगे।

अगर आप 30,35,40 वर्ष की उम्र में इस योजना के लिए आवेदन करते है तो आपको महीने के 295 रुपये से 1200 रुपये तक भरने होंगे।

मैने आपको नीचे चार्ट दिया है जिसमे उम्र के हिसाब से रुपये दिए गए है।

उम्र प्रेमियम भरना होगा (साल)प्रति महीने का प्रीमियम (1000 रुपये पेंशन ) प्रति महीने का प्रीमियम ( 2000 रुपये पेंशन)प्रति महीने का प्रीमियम ( 3000 रुपये पेंशन )प्रति महीने का प्रीमियम ( 4000 रुपये पेंशन)60 साल बाद प्रति महीने का पेंशन ( 5000 रुपये)
18 42₹ 42₹ 84₹ 126₹ 168₹ 210
2040 ₹ 50₹ 100₹ 150₹ 198₹ 248
2535₹ 76₹ 151₹ 226₹ 301₹ 376
3030₹ 116₹ 231₹ 347₹ 462₹ 577
3525₹ 181₹ 362₹ 543₹ 722₹ 902
4020₹ 291₹ 582₹ 873₹ 1162₹ 1454

कुछ पूछे जाने वाले सवाल

अटल पेंशन योजना का लाभ कौन-कौन उठा सकता है?

अटल पेंशन योजना का लाभ हर भारतीय नागरिक ले सकता है जिसकी उम्र 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष है।

अटल पेंशन योजना के लिए आपको महीने का कितना रुपया प्रीमियम देना होगा?

आप Atal Pension Yojana में महीने का प्रीमियम 42 से लेकर 210 रुपया देना होता है। यह प्राइस प्रीमियम के ऊपर depend करता है। अगर अपने 1000 रुपये महीने वाला प्लान choose किया है तो आपको महीने का 42 रुपये देना होगा। वही अगर अपने महीने का 5000 रुपये वाला प्रीमियम को सलेक्ट किये है तो आपको महीने में 210 रुपये प्रीमियम भरने होंगे।

अटल पेंशन योजना के प्रीमियम को कैसे भरें?

अटल पेंशन योजना को आप इसकी ऑफिसियल वेबसाईट पर अपने आइडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके पैसे भर सकते है। आप इसके प्रीमियम को हर महीने या 6 महीने या फिर हर साल भर सकते है। या तो आप किसी CSC स्टोर पर विज़िट करके अपने अटल पेंशन योजना को भर सकते है।

अटल पेंशन योजना रेजिस्ट्रैशन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स?

APY में रेजिस्ट्रैशन करने के लिए आपके पास एक बैंक अकाउंट, आधार कार्ड, कुछ जरूरी जानकारी और मोबाईल नंबर होना चाहिए।

अटल पेंशन योजना से क्या लाभ है?

अटल पेंशन योजना एक वृद्धा पेंशन है। इसमे निवेस करने से आपको 60 साल की उम्र के बाद महीने का 1,000 रुपये, 2,000 रुपये, 3,000 रुपये, 4,000 रुपये और 5,000 रुपये मिलते है।

अटल पेंशन योजना में कितनी राशि दी जाती है?

अटल पेंशन योजना में आपको प्रति महीने 1,000 रुपये, 2,000 रुपये, 3,000 रुपये, 4,000 रुपये और 5,000 रुपये की रासि मिलता है।

अटल पेंशन योजना का पैसा कब मिलेगा?

अटल पेंशन योजना का पैसा आपकी उम्र 60 वर्ष के बाद मिलता है। 60 वर्ष के पहले आपको पैसा नहीं मिलेगा। उसके बाद ही मिलता है।

अटल पेंशन योजना के लाभार्थी के मरने के बाद पैसा किसको दिया जाएगा?

अगर by chance अटल पेंशन में इन्वेस्ट किये गए व्यक्ति की मृत्यु 60 वर्ष के पहले ही हो जाती है तो उसके सारे प्लान का बेनीफिट उसके नॉमिनी को दिया जाता है। अपने रेगीस्टरटीऊन के समय जिस नॉमिनी का नाम दिए होंगे उसी को सारे प्लान का benifit दिया जाता है

आज अपने कया सीखा?

इस आर्टिकल में मै आपको Atal Pension Yojana के बारें में पूरी जानकारी दिया हूँ। कि जैसे आप अटल पेंशन योजना के लिए अप्लाइ कैसे कर सकते है? और अटल पेंशन योजना के प्रीमियम से को कैसे भरें?

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें कि आपको आपको यह आर्टिकल “Atal Pension Yojana अनलाइन अप्लाइ करें और पाए महीने का 5 हजार रुपये पाएँ” कैसा लगा?

Leave a Comment