[Whatsapp Latest Update] अब इन Smartphone में Whatsapp नहीं चलेगा | Whatsapp New Update 1 November

Whatsapp Latest Update -Whatsapp का एक नया update 1 November को आने वाला है इस अपडेट के बाद कुछ पुराने फोन में Whatsapp चलना बंद हो जाएगा। मतलब कि अगर आपके कोई पुराना smartphone होगा तो आप उस smartphone में अब व्हाट्सप्प ऐप को चला नहीं पाएंगे।

इस साल व्हाट्सप्प का यह बहुत ही बड़ा अपडेट होने वाला है। हालांकि व्हाट्सप्प ने इस अपडेट की जानकारी सितंबर महीने में ही बता दिया था।

1 नवंबर से जिन पुराने स्मार्टफोन में व्हाट्सप्प चलना बंद हो जाएगा उस फोन कि लिस्ट में एंड्रॉयड के साथ iPhone और जिओ फोन के भी मोबाइल शामिल है।

आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि व्हाट्सप्प किन-किन स्मार्टफोन में चलना बंद हो जाएगा? Whatsapp का नया update क्या है? आज के इस आर्टिकल में मैं आपको उन स्मार्टफोन की लिस्ट भी दूंगा जिनमे 1 नवंबर से व्हाट्सप्प चलना बंद हो जाएगा।

Whatsapp Latest Update In Hindi

Whatsapp Latest Update

व्हाट्सप्प हमेशा कोई-न-कोई मेजर अपडेट लेट रहता है। लेकिन व्हाट्सप्प 1 नवंबर को इस साल एक बड़ा अपडेट लाने वाले है। इस अपडेट के अनुसार सभी पुराने वर्ज़न की मोबाइल में अब व्हाट्सप्प चलना बंद हो जाएगा।

व्हाट्सप्प ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी 2 महीने पहले ही दे दिया था। ताकि बाद में यूजर्स को अचानक से अपडेट मिलने से कोई दिक्कत न हो।

यह अपडेट एंड्रॉयड फोन, आईफोन, जिओ फोन पर भी लागू होता है। अगर आपके पास भी कोई पुराना फोन है। और अआप जानना चाहते है कि क्या आपके स्मार्टफोन में 1 नवंबर के बाद व्हाट्सप्प चलेगा या नहीं? तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िएगा। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके सटे डाउट क्लियर हो जाएंगे।

Whatsapp Update | 1 नवंबर से इन स्मार्टफोन में whatsapp नहीं चलेगा

व्हाट्सप्प से मिली रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ज़न के नीचे वाले सभी स्मार्टफोन में व्हाट्सप्प नहीं चलेगा।

Android Phone :- अगर आपके पास एंड्रॉयड वर्ज़न 4.0.4 या इससे पुराने वर्ज़न पर रन करने वाला कोई भी स्मार्टफोन है तो 1 नवंबर से आप उन मोबाइल में व्हाट्सप्प के द्वारा चैटिंग, विडिओ कॉलिंग, वॉयस कॉलिंग, इत्यादि नहीं कर सकते है।

iPhone :- यह अपडेट iPhone स्मार्टफोन पर भी लागू होता है। iOS 9 या इससे कम के वर्ज़न पर चलने वाले iPhone में व्हाट्सप्प चलना बंद हो जाएगा। अगर आप अपने iPhone में व्हाट्सप्प को चलना चाहते है तो आपके पास iOS 10 या इससे above version पर चलने वाले स्मार्टफोन की जरूरत होगी।

KaiOS :- KaiOS 2.5.0 से पुराने वर्ज़न पर चलने वाले सभी स्मार्टफोन में भी व्हाट्सप्प बंद हो जाएगा।

WhatsApp won’t work on these phones from November 1

मैंने नीचे आपको सभी स्मार्टफोन कंपनी की लिस्ट बनाया हूँ। अगर आपके पास इन लिस्ट में से कोई भी स्मार्टफोन होगा तो आप 1 नवंबर से उस स्मार्टफोन में व्हाट्सप्प का इस्तेमाल नहीं कर सकते है।

Whatsapp Won’t Work Phone list

iPhone list

iPhone 4s ओर iPhone 4s से सभी ऑलदेर स्मार्टफोन में व्हाट्सप्प नहीं चलेगा।

LG Smartphone List

LG Lucid 2, Optimus F5, Optimus F3Q, Optimus Nitro HD और 4X HD, Optimus L3 II Dual, Optimus F7, Optimus L5 Dual, Optimus L2 II, Optimus L4 II, Optimus L7, Optimus L7 II, Optimus F6, Optimus L3 II, Enact, इत्यादि फोन में व्हाट्सप्प नहीं चलेगा।

Samsung Smartphone List

Samsung Galaxy Trend Lite, Samsung Ace 2, Samsung Galaxy, Samsung Galaxy Xcover 2, Galaxy Core, Samsung Galaxy Trend II, Samsung Galaxy S3 Mini, Samsung Galaxy S3 Series, इत्यादि 4.0.4 के नीचे वर्ज़न पर रन करने वाले सभी स्मार्टफोन में व्हाट्सप्प 1 नवंबर से चलना बंद हो जाएगा।

Huawei Smartphone List

Huawei Ascend G740, Ascend P1 S, Ascend Mate, Ascend D Quad XL, Ascent D1 Quad XL, Ascent D2, इत्यादि फोन है।

Sony Smartphone List

Sony Xperia, Xperia Arc S, Sony Xperia Neo L, Sony Xperia Micro, इत्यादि फोन में अब 1 नवंबर से व्हाट्सप्प नहीं चलेगा।

Other Smartphone List

Alcatel One Touch Evo 7, THL W8, Lenevo A820, Faea F1, Wiko Cink Five, Wiko Darknight, UMi X2, Archos 53 Platinum, Caterpillar Cat B15, इत्यादि फोन है।

Smartphone के version को कैसे चेक करें?

अगर आपके फोन का नाम ऊपर दिए गए लिस्ट में नहीं है तो फिर भी आप एक बार जरूर चेक कर लीजिएगा कि आपके फोन का OS (Operating System) version क्या है? किसी भी फोन के ऑपरेटिंग सीस्टम वर्ज़न को चेक करके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए।

सबसे पहले आप अपने मोबाइल के सेटिंग एप को ओपन कीजिए। इसके बाद About फोन के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। वहाँ आपको अपने स्मार्टफोन का वर्ज़न दिख जाएगा।

व्हाट्सप्प बंद होने एक बाद क्या करें?

अगर आपका स्मार्टफोन बताए Android 4.0.4, iOS 9 or KaiOS 2.5.0 से कम वर्ज़न है तो आप किसी भी हालत में अपने फोन में व्हाट्सप्प को चला नही सकते है।

सबसे पहले अपने व्हाट्सप्प का बैकअप लें।

अगर आपका स्मार्टफोन Android 4.0.4 or iOS 9 or KaiOS 2.5.0 से कम वर्ज़न पर चलता है तो सबसे पहले आप अपने व्हाट्सप्प का बैकअप जरूर ले लीजिए। जिससे कि आपके मोबाइल में व्हाट्सप्प बंद होने के बाद भी आपका सारा डाटा सेफ रहें।

व्हाट्सप्प बैकअप लेने के बाद आप अपने डाटा को नए स्मार्टफोन में ट्रैन्स्फर कर सकते है।

व्हाट्सप्प बैकअप कैसे लेते है?

चलिए हम जानते है कि व्हाट्सप्प बैकअप कैसे लेते है।

Step 1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल में व्हाट्सप्प ऐप को खोलिए।

Step 2. इसके बाद आपको लेफ्ट साइड में ऊपर आपको एक 3-dot (more का option) मिलेगा। उस ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। उसके बाद सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

Step 3. इसके बाद आपको ढेर सारे ऑप्शन मिलेगा। आप दिए गए “chat” ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

Step 4. इसके बाद आप नीचे की तरह स्क्रॉल कीजिए। नीचे आपको एक “chat bakcup” का ऑप्शन मिलेगा। उस ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

Step 5. अब आप back up के बटन पर क्लिक करके बैकअप ले लीजिए।

इसके बाद आपके व्हाट्सप्प का बैकअप हो जाएगा। इसी स्टेप्स को फॉलो करके आप किसी भी व्हाट्सप्प अकाउंट का बैकअप ले सकते है।

Whatsapp Alternative का use कीजिए

अगर आपके स्मार्टफोन में व्हाट्सप्प चलना बंद हो गया है तो आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए whatsapp के alternative का use कर सकते है। या तो आप नया फोन को खरीद सकते है।

आप व्हाट्सप्प के जगह Singnal Private Messenger, Telegram, Facebook Messenger का प्रयोग कर सकते है।

इसे भी पढे :- Signal app क्या है?

2 thoughts on “[Whatsapp Latest Update] अब इन Smartphone में Whatsapp नहीं चलेगा | Whatsapp New Update 1 November”

  1. My family always say that I am wasting my time here
    at net, however I know I am getting knowledge all the time by
    reading such pleasant posts.

    Reply

Leave a Comment