साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना न सिर्फ दक्षिण भारत में बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय हैं। उनकी हर एक अदा, हर लुक फैंस का दिल लूट लेता है।

फैंस उनकी मुस्कुराहट पर अपना दिल हार बैठते हैं। इसलिए उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है। रश्मिका मंदाना अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 

आज एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं,जिनमें वह सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं। रश्मिका मंदाना ने अपनी जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है।

उसमें वह गोल्डन शिमरी लहंगे में नजर आ रही हैं। डीप नेक कट स्लीव ब्लाउज में एक्ट्रेस ने एथनिक लुक में भी बोल्डनेस का तड़का लगा दिया है। 

उनका कातिलाना अंदाज किसी का भी दिल लूटने के लिए काफी है। फैंस से पूछ लिया ये सवाल रश्मिका मंदाना ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए।

इस ग्लैमरस लुक को लेकर फैंस से सवाल भी पूछा है। एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मैं आज गोल्डन गर्ल हूं। 

कितना कूल है न। क्या आपको ये लुक मंजूर है?'। फैंस भी उनके इस सवाल का जवाब देने के साथ ही जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

फैंस ने लुटाया प्यार रश्मिका की ये लेटेस्ट तस्वीरें देखने के बाद फैंस के साथ ही सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

एक प्रशंसक ने लिखा-आप हमारे लिए 365 दिन गोल्डन गर्ल हो। वहीं दूसरे ने लिखा आप हमेशा गोल्डन गर्ल हो। अन्य भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ प्यार बरसा रहे हैं।

फिल्म 'गुडबाय' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं रश्मिका मंदाना बात करें वर्क फ्रंट की तो नेशनल क्रश कहलाने वाली रश्मिका मंदाना जल्द ही बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू करने जा रही हैं। 

एक्ट्रेस सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म 'गुड बाय' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह बिग बी की बेटी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

 यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। आप इस फिल्म का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

यदि आप हमारा GB WhatsApp Kya Hai Aur Kaise Downlaod Kare का story देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।